ताजासमाचार

फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, रामपूरा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी मामले की जाँच में, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 16, 2023, 9:05 pm Crime

नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। वही मार्ग कायम कर पुरे मामले की जांच की जा रही है।  जल्द व्यक्ति के आत्महत्या के कारण का खुलासा होगा।  

बताया जा रहा है की रामपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने

विज्ञापन
Advertisement
शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु रामपुरा अस्पताल लाया गया हैं। 

रामपुरा पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार गांव अमरपुरा निवासी सालगराम पिता कचरूलाल गायरी उम्र 45 वर्ष ने देर रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सुचना पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिए रामपुरा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। फिलहाल मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है।

Related Post