ताजासमाचार

Big Breaking - ट्रैक्टर ट्राली से 3 क्विंटल अवैध डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस की सफलता, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 2, 2023, 11:19 am Crime

नीमच कैंट पुलिस ने अवैध डोडा चुरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली से 2 क्विंटल 80 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं पुलिस फिलहाल आरोपी से अवैध डोडा चुरा कहां से लाया कहां ले जा रहा था इस बारे में पूछताछ कर रही है जल्द कहीं नाम के खुलासे होंगे

नीमच कैंट थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया व पुलिस टीम को दिनांक 01.07.23 को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि कि एक ट्रेक्टर ट्राली क्र MP44M2547 के चालक विक्रम सिंह पिता प्रेम सिंह बोराना नि ग्राम काचरिया

विज्ञापन
Advertisement
कदमाला हाल मुकाम सगराना का भादवामाता, भरभडिया हाईवे से होता हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर सगराना तरफ जाने वाला है। ट्रेक्टर ट्राली को काले त्रिपाल से ढक रखा है। अगर तुरंत नाकाबंदी की जावे तो सफलता मिल सकती है।

जिस पर से जावद फंटे पर मय फोर्स के जो भरभडिया से एक ट्रेक्टर आता दिखा, जिसे पास आने पर रोका नाम पता पुछने पर अपना नाम विक्रम सिंह नाम होना बताया, जिस पर ट्रेक्टर ट्राली की तलाशी लेते उसमे 14 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मे कुल 2 क्विंटल 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला। जिसे

विज्ञापन
Advertisement
जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अप क्र 351 / 23 धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरी. योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि शिशुपाल सिंह गौर, सउनि कैलाश कुमरे प्रआर 214 प्रकाश सिनम, प्रआर 241 राजेश शर्मा, आर. 452 कुशलपाल आर. 544 मन्नु जाट, आर. 453 चालक राजेश धाकड, का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Post