ताजासमाचार

पिकअप वाहन से 3 क्विंटल से ज्यादा अवैध डोडाचूरा बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर इरफान, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal June 27, 2023, 6:11 pm Crime

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 3 क्विंटल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डौड़ा चूरा जप्त किया। वही तस्कर इरफान शामगढ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और पुलिस तस्कर को पकड़ने में असफल रही।

दरअसल शामगढ़ पुलिस को दिनांक 27 जुन 2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP14 GC 2473  मे इरफान पिता युनुस मंसुरी मुसलमान निवासी अजयपुर थाना सुवासरा का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर मेलखेडा से बनी कुरावन के रास्ते होकर राजस्थान तरफ जाने वाला है जो मुखविर

विज्ञापन
Advertisement
सूचना पर कार्यवाही करते हुए टीम थाना शामगढ के द्वारा हरिपुरा फण्टे के पास नाकाबंदी की गई, जो थोडी देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार मेलखेडा तरफ से एक पिकअप आयी। जिसे शामगढ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर रोका गया जो पिकअप का चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपनी डोडाचुरा से भरी हुई पिकअप को तेजी से लाकर रोड से नीचे खाई में उतार दिया और गाडी से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

शामगढ़ पुलिस ने पिकअप क्रमांक MP14 GC 2473  की तलाशी ली तो उक्त पिकअप वाहन से 20 काले रंग के प्लास्टिक के

विज्ञापन
Advertisement
कट्टों में कुल 3 क्विन्टल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया । वाहन की तलासी के दौरान गाडी के अन्दर से इरफान पिता युनुस मंसुरी जाति मुसलमान निवासी अजयपुर थाना सुवासरा के पहचान व वाहन संबंधी दस्तावेज मिले हैं जो शामगढ पुलिस द्वारा आरोपी इरफान के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है औऋ प्रकऱण में अनुसंधान जारी है ।

पुलिस टीमः-  उक्त कार्यवाही में टीम उप निरीक्षक राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ , उनि शालेन्द्र सिहं कनेश, उप निरीक्षक कुलदीप सिहं राठौड, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर. दिलीप

विज्ञापन
Advertisement
सिहं, प्रआर धनपाल जाट, आरक्षक रामकरण, आरक्षक हीरालाल यादव की सराहनीय भूमिका रही । 

Related Post