ताजासमाचार

Big Breaking - दो पक्षों में विवाद, सिटी थाना क्षेत्र का मामला, दोनों पक्षों के लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Pradesh Halchal June 15, 2023, 12:20 pm Accident

नीमच के सिटी थाना क्षेत्र के रेवली देवली में आज सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर बैठे, घटना में दोनों पक्ष के 4 - 4 व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक पक्ष के 2 लोगों को उदयपुर रेफर किया गया

मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के शंकर पिता पुष्कर नागदा, पुष्कर नागदा, मुन्नीबाई नागदा, परुबाई नागदा घायल हुए। जिसमें से शंकर नागदा और पुष्कर नागदा को उदयपुर उपचार के लिए रेफर किया गया। वही शंकर नागदा के परिवारजनों

विज्ञापन
Advertisement
ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर मेडिकल के लिए रिश्वत लेने और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने के आरोप लगाए।

वहीं दूसरे पक्ष के मंगल नागदा, करण नागदा, वंशीलाल नागदा और शांतिबाई नागदा घायल हुए, जिसमें तो फिलहाल बंसीलाल नागदा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलती नीमच सिटी एएसआई आएन दायमा मौके पर अस्पताल पहुंचे और फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। और मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post