ताजासमाचार

शिफ्ट डिजायर कार से अवैध डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, क्या माल देने वाले तस्कर होगे पुलिस गिरफ्त में या चलती रहेगी पुरानी परंपरा ....

Pradesh Halchal March 27, 2023, 10:49 pm Crime

नीमच जिले के नयागांव पुलिस ने मारुति स्विफ्ट कार से 54 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वही कार के आगे पायलटिंग कर रही हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल को जप्त करा वही पुलिस को चकमा देकर आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया

दिनांक 27.03.2023 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलाईन रेल्वे फाटक कृष्णा भोजनालय के पास नयागाॅव पर मुखबिर सूचना पर नीमच तरफ से एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी शिफट डिजायर कार क्र. आरजे-27-सीए-9047 आते दिखी, जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोका और कार

विज्ञापन
Advertisement
की तलाशी लेते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 54 किलोग्राम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर आरोपी चालक मांगीलाल पिता नारणाराम उम्र 30 वर्ष जाति विश्नोई निवासी ग्राम पुनासा थाना तहसील भिनमल जिला जालौर राजस्थान को मौके पर गिरफतार किया गया व शिफट डिजायर कार के आगे आगे चल रही ग्रे रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकल क्रमांक आरजे-46-एसएल-2125 का चालक पुलिस को देखकर मोटर सायकल रोड पर छोड कर खेतों की तरफ भागा। जिसका काफी पीछा किया किन्तु वह खेतों की आड का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उक्त फरार
विज्ञापन
Advertisement
आरोपी का नाम पता गिरफ्तार आरोपी से पूछते उसका नाम पुनमाराम बताया। बाद अपराध क्र0 126/23 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ जारी है। गिरफतार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।

Related Post