ताजासमाचार

Big Breaking - कंटेनर ने मारी थ्रेशर मशीन को टक्कर, नयागांव हाईवे पर हुआ हादसा, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

Pradesh Halchal October 18, 2022, 12:05 pm Accident

नीमच जिले के नयागांव हाईवे पर नयागांव इंदिरा नगर चौराहे पर सुबह मजदूरी करने जा रहे क्रेशर मशीन पर सवार मजदूरों को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में क्रेशर मशीन पर बैठे कई मजदूर घायल हो गए। जिन्हें फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घायल सभी झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के रहने वाले हैं। नयागांव में मजदूरी करने के लिए आए हुए थे। मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए नयागांव से निकलकर किसान रतनलाल धाकड के खेत पर जा

विज्ञापन
Advertisement
रहे थे इसी दौरान इंदिरा नगर चौराहे के यहां नयागांव मेन हाईवे पर एसबीआई बैंक के सामने हाईवे क्रॉस करते समय कंटेनर ने ट्रैक्टर के पीछे जुड़े थ्रेशर मशीन को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेशर मशीन पलटी खाते हुए दूसरे मार्ग पर चला गया। हादसे में मशीन पर सवार लगभग 11 से भी ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं जिन्हे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। वही बताया जा रहा है कि थ्रेशर मशीन पर 19 मजदूर सवार थे।

Related Post