ताजासमाचार

भाई ने की भाई की हत्या, 3 दिन पहले कुंए में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal October 4, 2022, 9:05 pm Crime

नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सरवानिया महाराज के निवासी युवक की शनिवार को सेदरिया गांव के कुएं में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच के बाद मौत के रहस्य से पर्दा उठाते हुए मृतक के भाई को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

सिटी थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि हेमंत राज पिता राजू लाल वैद्य उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सरवानिया जोकि कोटा बांसवाड़ा रोडवेज बस पर कांटेक्टरी करता था। शनिवार रात बस का ब्रेक फेल होने के कारण बस को रतनगढ़ में

विज्ञापन
Advertisement
खड़ा किया गया था और दिन भर का कलेक्शन जमा कराने के लिए वह प्रतापगढ़ के लिए निकला था। जिसकी लाश सुबह सरवानिया महाराज गांव के कुएं में मिली थी। वहीं लाश पर चोट के निशान भी पाए गए थे। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं और कुए के बाहर भी खून पाया गया था।

युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक के भाई ऋषभ वैघ को गिरफ्तार किया। हत्या का कारण आरोपी के अपनी भाभी से अवैध संबंध पाया गया। फिलहाल पुलिस कल आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी

विज्ञापन
Advertisement
जहां से पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। जिसमें कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

Related Post