ताजासमाचार

Big News - जीरन थाने के सामने शव रखकर परिवार जनों का प्रदर्शन जारी, सीएसपी पहुंचे मौके पर, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, पढ़िए पूरी खबर.....

Pradesh Halchal August 8, 2022, 5:15 pm Crime

नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में विवाद के बाद हुई सत्यनारायण की मौत के मामले में परिवारजनों द्वारा थाने के सामने शव रखकर घंटों से प्रदर्शन किया जा रहा है। परिवार जनों की मांगेगी तुरंत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। 

मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण पिता तुलसीराम राजोरा उम्र 49 वर्ष निवासी जीरन का सुबह अपने परिवार के लोगों के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद मामला भी थाने पहुंचा था। घटना के बाद ही सत्यनारायण की मौत हो गई। जीरन पुलिस द्वारा मृतक के शव का पीएम करवाया गया।

नीमच जिला अस्पताल में पीएम

विज्ञापन
Advertisement
के बाद जिसे शव परिजनों को दिया तो आक्रोशित परिजन सीधे जीरन थाने पहुंचे और वहां थाने के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश करी लेकिन परिजन अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार की मांग पर अड़े रहे।

मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन की जानकारी सीएसपी को लगते ही तुरंत सीएसपी मौके पर पहुंचे और फिलहाल मृतक के परिजनों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Related Post