ताजासमाचार

जावद व सरवानिया महाराज में निर्विरोध बने अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, पढ़िए पूरी खबर....

Pradesh Halchal August 6, 2022, 10:16 pm Politics

नीमच जिले के जावद नगर परिषद व सरवानिया नगर परिषद में 6 अगस्त को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर दोनों ही परिषद में भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए कबजा किया। भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर में जश्न का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ फूल माला से नवागत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

नगर परिषद जावद में पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष पद पर सोहन माली तो उपाध्यक्ष पद पर सूचित सोनी के नाम पर भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार की मोहर लगाई जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से

विज्ञापन
Advertisement
नामांकन फॉर्म भी दाखिल नहीं किया गया जिसके चलते भाजपा के अध्यक्ष पद पर सोहन माली और उपाध्यक्ष पद पर सूचित सोनी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

सरवानिया महाराज नगर परिषद में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने पहले तो वार्डों में परचम लहराया। इसके बाद 6 अगस्त को नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने अध्यक्ष पद हेतु रूपेंद्र जैन और उपाध्यक्ष पद पर रामलाल राठौर के नाम पर मुहर लगाई। चुनावी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के चार पार्षद होने के बाद भी कांग्रेस की तरफ से नामांकन पत्र भी दाखिल नहीं किया गया जिसके चलते अध्यक्ष पद

विज्ञापन
Advertisement
पर उपेंद्र जैन और उपाध्यक्ष पद पर रामलाल राठौर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की घोषणा होने पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। ढोल धमाकों के साथ पुष्प हार से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए लोगों ने बधाइयां दी और पूरे नगर में जश्न का माहौल दिखाई दिया।

Related Post