ताजासमाचार

नीमच जावद में 27 को होगा जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फैसला, भाजपा का दावा तो कांग्रेस भी लगी जोड तोड मे, इस नाम पर सज सकता है अध्यक्ष का ताज, पढिए पुरी खबर.....

Pradesh Halchal July 26, 2022, 12:26 pm Politics

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद 27 जुलाई 2022 को नीमच जनपद और जावद जनपद में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर चुनाव होगा। इस बार चुनाव बड़ा ही रोमांचक दिखाई दे रहा है। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी जनपद अध्यक्ष सीट पर अपना परचम लहराने का दावा कर रहे हैं।

जनपद अध्यक्ष पद पर टिकी सभी की निगाहें

जनपद सदस्यों के चुनाव के बाद से ही नीमच जनपद अध्यक्ष को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार दावा

विज्ञापन
Advertisement
कर चुके हैं कि नीमच ही क्या जावद और मनासा में भी भारतीय जनता पार्टी का जनपद अध्यक्ष बनेगा और नीमच में तो बहुमत से ज्यादा सदस्य पार्टी के समर्थन में है। ऐसे में नीमच का चुनाव बड़ा रोमांचक बन चुका है।

ऐसे ही बात करें जावद की तो जावद में जनपद सदस्यों के चुनाव होने के बाद से ही 17 सदस्य भाजपा के समर्थन में आते हुए बाहरी भ्रमण की चर्चाएं जोरों पर चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि मंत्री जी के खास गोपाल चारण , सुभाष भट्ट या गोपाल चंदेल नाम पर जनपद अध्यक्ष की

विज्ञापन
Advertisement
मुहर लग सकती हैं। जिसमे से सबसे ज्यादा सम्भावना गोपाल चारण की बताई जा रही है। 

कांग्रेस उम्मीदवार का भी बहुमत का दावा

शहर के चौराहे पर चर्चा है कि कांग्रेस भी नीमच जनपद अध्यक्ष के लिए बहुमत का दावा कर रही हैं। और घर-घर दस्तक देकर पेटियों की चर्चाएं जोरों पर चल रही है। और सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

धनगर समाज का सोशल मीडिया पर अभियान

नीमच जनपद में अध्यक्ष को लेकर जनपद सदस्य शारदा बाई मदनलाल धनगर के समर्थन में जनपद सदस्यों के बहुमत की चर्चाएं जोरों पर

विज्ञापन
Advertisement
दिखाई दे रही है। और सोशल मीडिया पर धनगर समाज के लोग भी शारदा बाई मदनलाल धनगर को जनपद अध्यक्ष बनाने को लेकर लगातार अपील कर रहे हैं। वही 27 जुलाई को भाजपा तपोभूमि पर धनगर समाज के लोग शारदा भाई मदनलाल धनगर के समर्थन में एकजुट हो सकते है।

हालांकि नीमच जनपद अध्यक्ष का चुनाव बड़ा ही रोमांचक बन चुका है। देखना यह है कि 27 जुलाई को जनपद अध्यक्ष का ताज किस पर सजेगा और कौन सी पार्टी विजय का परचम लहराएगी।

Related Post