ताजासमाचार

Big Breaking - कुकड़ेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 18, 2022, 3:30 pm Crime

नीमच जिले के कुकड़ेश्वर पुलिस ने नकबजनी के 3 प्रकरणों में सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात व नगद राशि भी जप्त की गई।

घटनाओ का विवरंण - दिनांक- 09.06.2022 कि दरम्यानी रात में नयापुरा कुकडेश्वर स्थित पवन खाती के घर से अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर जेवर व नगदी चोरी कर ले गये थे। जिसमें फरियादी द्वारा थाना कुकडेश्वर पर अप.क्र. 128/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था तथा दिनांक 22.06.2022 कि दरम्यानी रात में नई आबादी कुण्डला स्थित लालसिंह डांगी के घर से अज्ञात चोरो

विज्ञापन
Advertisement
द्वारा ताला तोडकर जेवर व नगदी चोरी कर ले गये थे जिसमें फरियादी द्वारा थाना कुकडेश्वर पर अप.क्र. 145/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था तथा दिनांक 26.06.2022 कि दरम्यानी रात में नीम चौक कुकडेश्वर स्थित संजय सोनी की जयश्री ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर जेवर व नगदी चोरी कर ले गये थे जिसमें फरियादी द्वारा थाना कुकडेश्वर पर अप.क्र. 149/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया।

उक्त तीनो प्रकरण में पतारसी करते हुए आरोपी संजय उर्फ संजु पिता दल्ला जाति बाछडा उम्र 20 साल नि.मोया, रोहित पिता कारुलाल जाति बाछडा उम्र

विज्ञापन
Advertisement
19 साल नि.मोया को गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से 750 ग्राम चांदी के जेवर व नगदी 66000 रुपये कुल किमती एक लाख छः हजार रू. का जप्त किया गया । आरोपीयो द्वारा बताये अन्य साथीयो की तलाश जारी है तथा उक्त दोनो आरोपीयो को न्यायालय पेश किया गया जहां से पुलिस रिमाण्ड लिया गया ।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक संदीप तोमर , उनि मोहनसिंह चौहान , सउनि दिलीप कुमार मय थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Post