ताजासमाचार

राशिफल, 28 अप्रैल 2022, धनु राशि वालों को आज नौकरी व व्यवसाय में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal April 28, 2022, 7:25 am Religion

मेष -  आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

वृष -  आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन -  आज के दिन संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर

विज्ञापन
Advertisement
ही लें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क -  धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में कोई बकाया धन मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी।

सिंह -  व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु

विज्ञापन
Advertisement
खानपान में रुचि रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।

कन्या -  जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मकर व कुंभ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

तुला -  जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। आज कर्क व मिथुन राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृश्चिक

विज्ञापन
Advertisement
आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु -  आज जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर -  आज हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस

विज्ञापन
Advertisement
में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा।

कुंभ -  जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। मन में निराशा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी।

मीन -  व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो

विज्ञापन
Advertisement
सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Related Post