ताजासमाचार

स्कार्पियो में कर रहे थे डोडाचूरा की तस्करी, पुलिस ने किया 2 आरोपी को गिरफ्तार, एक को किया नामजद, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal April 25, 2022, 7:46 pm Crime

मंदसौर के नारायणगढ़ थाना पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वही एक आरोपी को नामजद किया गया।  फ़िलहाल आरोपी अवैध डोडाचूरा कहा से लाए और कहा देने जा रहे थे इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुवे पिपलिया मंडी - मनासा आम रोड, सगस बावजी के स्थान के पास, बरखेडा वीरपुरिया फन्टा पर पिपलिया मंडी तरफ से आयी एक सफेद रंग की स्कार्पीयो कार को रोककर आरोपी आसीफ पिता आजाद मंसुरी उम्र 22 साल निवासी संजीत नाका

विज्ञापन
Advertisement
मन्दसौर हा.मु. मल्हारगढ़ रोड नारायणगढ़ एवं दीपक पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 20 साल निवासी मंडी रोड गौतम नगर दलौदा के आधिपत्य वाली स्कॉर्पियो कार क्र MP 43 BD 1051 की तलाशी लेते कार मे 3 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 66 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा मिला ।

जो उक्त कार एवं डोडा चूरा को जब्त किया जाकर आरोपी आसिफ मंसूरी व दीपक पाटीदार को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उक्त डोडा चूरा सलीम निवासी मुल्तानपुरा से लाना बताया । मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र

विज्ञापन
Advertisement
142/2022 धारा 8/15,29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।

पुलिस टीम-  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह जादौन, उनि मनोज महाजन, कार्यप्रआर पुष्पेन्द्र सिंह, आर विनीत घारु, आर श्रवण सिंह, आर आशीष शुक्ला, आर देवेन्द्र सिंह, आर लाखन सिंह, आर नंदकिशोर, आर प्रेमसिंह, आर जुगल किशोर, आर चा. हुकुम सिंह , FRV पायलट शिवपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Post