ताजासमाचार

बाइक पर कर रहा था तस्करी, अवैध डोडाचूरा के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal April 6, 2022, 9:56 pm Crime

मंदसौर के नाहरगढ़ पुलिस ने बाइक सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध डोडाचूरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

नाहरगढ़ थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से डोडाचूरा तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कयामपुर - रुपणी रोड पर नाकाबंदी कर बाइक पर सवार युवक को रोककर तलाशी ली तो युवक के कब्जे से 28 किलो मादक पदार्थ डोडा चुरा जब्त किया गया।  

पुलिस के अनुसार आरोपी मंदसौर के एरा गांव निवासी जसवंत सिंह राजपूत बताया जा रहा है आरोपी के

विज्ञापन
Advertisement
कब्जे से 28 किलो मादक पदार्थ डोडा चुरा जब्त कर लिया। जब्त डोडा चूरा की कीमत 56 हजार रुपए आंकी जा रही है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर फ़िलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है की आरोपी डोडाचूरा कहां से लेकर आए थे और किसे देने जा रहे थे। 

Related Post