ताजासमाचार

MP - पहले दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर किया गलत काम,छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal March 10, 2022, 3:03 pm Crime

मध्यप्रदेश के भोपाल के पिपलानी इलाके में इंजीनियर छात्रा से होटल में रेप का मामला सामने आया है। छात्रा का कहना है कि साथ में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने उसके साथ गलत काम किया है। दोनों की दोस्ती पढ़ने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई अजय नायर ने बताया कि 19 साल की छात्रा निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रही है। वह भोपाल में किराए का कमरा लेकर रहती है। इसी मोहल्ले में अभिषेक नाम का युवक रहता है। दोनों के

विज्ञापन
Advertisement
बीच दोस्ती हो गई। दोनों साथ में पढ़ते भी हैं। बाद में प्रेम-प्रसंग में चलने लगा।

अक्टूबर 2021 में एक दिन अभिषेक छात्रा को घुमाने के बहाने निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित होटल लेमन-टी में ले गया। जह पर उसने छात्रा के साथ ज्यादती की। छात्रा ने जब ज्यादती की शिकायत पुलिस से करने की बात कही, तो उसने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। पिछले दिनों जब छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो अभिषेक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

Related Post