ताजासमाचार

समाज के लिए फेसबुक पर अशालीन टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ कृष्णाज ग्रुप ने दर्ज कराया प्रकरण

Pradesh Halchal March 6, 2022, 11:53 pm Crime

नीमच।  बीते कल रात्रि को यादव समाज जनों द्वारा चलाए जा रहे एक फेसबुक पब्लिक ग्रुप पेज यदुवंश एकता संगठन नीमच को टेग करते हुए, कमलेश सोनी नामक युवक फेसबुक प्रोफाइल लिंक  https://www.facebook.com/profile.php?id=100078905531942  ने बहुत ही अशालीन अभद्र टिप्पणी करते हुए मां बहन की गालियों का प्रयोग किया था। मामले में यादव समाज के युवाओं में सुबह से ही आक्रोश देखा जा रहा था।  

मामले को संज्ञान में लेते हुए कृष्णाज ग्रुप के साथियों ने नीमच कैंट थाने पहुंचकर फेसबुक उपयोगकर्ता के खिलाफ सक्षम धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि युवक की

विज्ञापन
Advertisement
वास्तविक धर्म पहचान की भी जांच कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। 

इस दौरान कृष्णाज ग्रुप के संजय यादव, रवि गोयल, टिमु खुआर, पुष्कर सिंह चौहान, देवेंद्र यादव, तेजू व्यास, अंकित जाजोरिया, सूरज खुआर, कमल वरुण, सूरज यादव, तरुण खन्ना सहित कृष्णाज ग्रुप के कई पारिवारिक सदस्य गण मौजूद रहे ।

Related Post