ताजासमाचार

डिकेन पुलिस को मिली सफलता, कार में डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Pradesh Halchal February 14, 2022, 12:32 pm Crime

नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना क्षेत्र की डिकेन पुलिस ने कार से अवैध डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की! वही एक कार चालक मोके से फरार हो गया जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है ! 

डिकेन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.02.2022 को रात्रि 11 बजे सहायक उप निरीक्षक अर्पिता बोहरा चौकी डीकेन थाना रतनगढ को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि नीमच तरफ से एक होण्डाई एक्सेन्ट सफेद रंग की कार क्रमांक आर जे 05 टीए

विज्ञापन
Advertisement
1855 जिसको सुखराम पिता चिरंजी गुर्जर निवासी बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का चला रहा है! उसकी बगल वाली सीट पर समीन पिता कमरुद्दीन खांन मेव जाति मुसलमान निवासी बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का बैठा है, जो अपने कब्जे वाली कार में पीछे की डिक्की में काले प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर डीकेन-रतनगढ होकर राजस्थान तरफ जाने वाले है। नीमच-सिंगोली रोड पर नाकाबन्दी कि जावे तो सफलता मिल सकती है, अन्यथा वह निकल भी सकते है। 

मुख़बिर की सुचना पर तुरन्त चोकी के सामने नीमच सिंगोली रोड, डीकेन पर नाकाबन्दी की गई, जो

विज्ञापन
Advertisement
थोडी देर बाद नीमच की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डाई एक्सेन्ट कार क्रमांक आरजे 05 टीए 1855 की आती दिखी, जिसे नाकाबन्दी कर रोकते चालक द्वारा वाहन को तेजगति से भगाने पर अधिग्रहित वाहन से पीछा करते बीएसएनएल आफिस के सामने नीमच सिंगोली रोड, डीकेन पर चालक द्वारा वाहन को रोड पर खडा कर चालक वाहन से निकलकर भागने लगा, जिसका पीछा फोर्स के द्वारा किया गया, लेकिन चालक खडी फसल, अन्धेरे का लाभ उठाकर भाग गया तथा कार में ड्रायवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकडा, जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम
विज्ञापन
Advertisement
समीन पिता कमरुद्दीन खांन मेव जाति मुसलमान उम्र 18 साल निवासी ग्राम बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का रहने वाला बताया और  आरोपी समीन खांन से ड्रायवर सीट से भागने वाले चालक का नाम पता पूछते सुखराम पिता चिरंजी गुर्जर निवासी ग्राम बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का रहने वाला बताया। 

डिकेन पुलिस टीम ने मौके पर सफेद रंग की होण्डाई एक्सेन्ट कार क्रमांक आरजे 05 टीए 1855 में पीछे डिक्की में छीपाकर 3 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों में ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ कुल 52 किलोग्राम डोडाचूरा मय वाहन के जप्त किया जाकर आरोपी को

विज्ञापन
Advertisement
गिरफ्तार किया गया है। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।                  

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ आनन्दसिंह आजाद, चोकी प्रभारी डीकेन उनि निलेश सोलंकी एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post