ताजासमाचार

मनासा पुलिस को मिली सफलता, 5 हजार रुपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal February 8, 2022, 10:44 pm Crime

नीमच पुलिस अधीक्षक सुरजकुमार वर्मा द्वारा स्थायी फरारी वारंटी व अपराधो मे फरार आरोपियो गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था! इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिह कनेश के निर्देशन व एसडीओपी मनासा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मनासा के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी कंजार्डा हर्षिता सांवरीया द्वारा अपहरण एवं बलात्कार के अपराध मे फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थाना मनासा के अपराध क्रमांक 286/21 धारा 363 भादवि मे फरार आरोपी गजराजसिंह पिता बलवतसिंह राजपुत निवासी मोडी थाना जावद जो कि घटना दिनांक से फरार था उसकी

विज्ञापन
Advertisement
गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पांच हजार रुपये ईनामी उद्घोषणा जारी की गयी थी! जो आरोपी गजराजसिंह को दिनांक 08.02.2022 को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त सराहनीय कार्य मे चौकी प्रभारी कंजार्डा उनि हर्षिता सांवरीया, प्रआर नवीन तिवारी, आर  नवीन हाडा ,आर मुकेश मच्छार, आर अशोक चंद्रावत, मआर पूर्णिमा तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post