ताजासमाचार

पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, मुखर्जी मंडल के मंडल अध्यक्ष बने अजय वलेचा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पढिए पुरी खबर....

Pradesh Halchal February 2, 2022, 6:54 pm Politics

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमती व पिछडा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच, मनासा व जावद के विधायकगणो की अनुशंसा पर पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल पटेल ने नीमच जिले के 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।

नीमच पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष पद का दायित्व भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता अजय वलेचा को दिया गया। अजय वलेजा के मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पाहार व साफा बांधकर स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही नीमच जिले के अन्य पिछड़ा

विज्ञापन
Advertisement
मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमे लाला सफा को दीनदयाल मंडल नीमच, रमेश धनगर उत्तर मंडल नीमच, नवीन खारोल दक्षिण मंडल, विनोद पाटीदार भादवामाता मंडल, सुरेश पाटीदार जावद मंडल, भोपालसिंह रावत मोरवन मंडल, भेरूलाल माली रतनगढ़ मंडल, शंभुलाल सुथार सिगोली मंडल, घनश्याम धनगर मुखर्जी मंडल मनासा, सुरेश भट्ट दीनदयाल मंडल मनासा, शंभुलाल मालवीय कुकडेश्वर मंडल, प्रहलाद गुर्जर रामपुरा मंडल को पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल पटेल ने घोषणा करते हुए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।

Related Post