ताजासमाचार

Big News - रात्रि में अज्ञात चोरों ने एटीएम का ताला तोड़ा, सायरन बजते ही ग्रामीणों को लगी भनक, बदमाश हुए फरार,सिटी पुलिस पहुंची मौके, पढिए पुरी खबर....

Pradesh Halchal December 27, 2021, 1:20 pm Crime

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जावी ग्राम में आज रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने स्टेट बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया लेकिन ताला तोड़ते ही सायरन बजने से वारदात को अंजाम देने में चोर सफल नहीं हो पाए। 

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में अज्ञात चोरों ने जावी पाटीदार मोहल्ला स्थित स्टेट बैंक एटीएम में वारदात को अंजाम देने के लिए एटीएम का ताला तोड़ा तो तुरंत सायरन बज गया। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों को भनक लग गई। और इधर ग्रामीणो को भनक लगते ही चोर मौके से भागने में सफल हो गए। 

वहीं ग्रामीणों ने

विज्ञापन
Advertisement
घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Post