ताजासमाचार

सटोरिया पंकज चढा पुलिस के हत्थे, सरवानिया महाराज पुलिस को मिली सफलता, नगद राशि जप्त, पढिए पुरी खबर....

Pradesh Halchal December 22, 2021, 7:36 pm Crime

नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी इंद्र कुमार तिवारी की क्षेत्र में जुआ सट्टा संचालित करने वाले के खिलाफ दुसरे दिन भी कार्यवाही देखी गई। आरोपी पंकज माहेश्वरी को जुआ सट्टा की पर्ची लिखते पुलिस टीम ने धरदबोचा।

पुलिस कप्तान सूरज कुमार वर्मा व जावद थाना प्रभारी के निर्देशों पर चौकी प्रभारी इंद्रकुमार तिवारी व पुलिस टीम ने सरवानिया महाराज बस स्टैंड के समीप आकली रोड पर आज आरोपी पंकज पिता रामेश्वर चंडक को जुआ सट्टा की पर्ची लिखते 1220 रुपए नगद राशि के साथ लीड पेन भी जप्त किए।

सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र में

विज्ञापन
Advertisement
लंबे समय से जुआ सट्टा संचालित किया जा रहा था। जिसके चलते कई युवा लालच में अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद कर रहे थे तो कई उधारी कर्ज में डूबते चले जा रहे थे। और सटोरियों की मासिक बंदी होने के चलते तत्कालिक जिम्मेदारों ने भी इनके खिलाफ कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया। लेकिन चौकी प्रभारी इंद्र कुमार तिवारी ने पुलिस कप्तान के निर्देशो पर इन सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए सटोरिए पंकज को गिरफ्तार किया। वहीं कई और प्यादो के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती हैं। सरवानिया महाराज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ सट्टा
विज्ञापन
Advertisement
एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी इंद्र कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दयाल हाडा, आरक्षक मनीष गोस्वामी, आरक्षक पंकज पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post