ताजासमाचार

भेसरोडगढ़ - बोराव में सांसद सी.पी. जोशी का जन्मदिन पौधारोपण और फल वितरण के साथ मनाया

Pradesh Halchal November 4, 2025, 5:42 pm Samajik

सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी) भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री सी.पी. जोशी का जन्मदिन भेसरोडगढ़ ग्रामीण मंडल के बोराव उप स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा और पर्यावरण के संकल्प के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल भेसरोडगढ़ बोराव मंडल अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया और मरीजों व स्थानीय नागरिकों को फल वितरण भी किया।

विज्ञापन
Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बंटी मेवाड़ा, मंडल महामंत्री रामलाल भील, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप वैष्णव, मंडल मंत्री रामस्वरूप प्रजापत, मंडल प्रतिनिधि मनीष गांधी, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, हिम्मत सिंह, प्रकाश धाकड़, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश पुरी,
युवा मोर्चा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र पुरी, चांदमल मेवाड़ा, किशन राठौड़, मनीष गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा।
सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री जोशी की दीर्घायु की कामना की और
“सुकन्या समृद्धि योजना” की जानकारी देकर क्षेत्र में
अधिकाधिक खाता खोलने का संकल्प लिया।

Related Post