ताजासमाचार

थाना नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि भी जप्त, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 4, 2025, 9:44 pm Prasasanik

नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर थाना नीमच केंट पुलिस ने जुआ खेलते 14 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 96,360 रुपये नकद और 52 ताश पत्ते जब्त किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, 04 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जवाहर नगर स्थित विनय चंदेल के मकान में दबिश दी। वहां कई लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय चंदेल, इश्तियाक, मनीष राठौर, मुस्ताक हुसैन, सूरज गवाला, सूरज, मसूर खा, साबिर कुरैशी, सलीम रजाक, नवीन कलाल, आबिद कलाम, पवन ग्वाला,

विज्ञापन
Advertisement
जमील खां और निक्की यादव शामिल हैं। सभी आरोपी नीमच शहर और आसपास के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने मौके से जब्त की गई राशि व ताश पत्तों को अपने कब्जे में लेकर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post