ताजासमाचार

Big News - सीआरपीएफ सिपाही की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस जुटी तलाश में, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal June 1, 2025, 11:00 am Accident

नीमच सीआरपीएफ सिपाही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत का मामला सामने आया। घर में दो बेटे की सगाई के बाद शादी की तारीख की तय करनी थी। इसको लेकर सिपाही सीआरपीएफ कैम्पस नीमच से मनासा घर जा रहा था तभी देर रात्रि में 11 बजे के लगभग नीमच मनासा मार्ग पर गिरदौडा और रेवली देवरी के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

नीमच सिटी थाने पर पदस्थ एसआई गजेन्द्र चौहान से मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना सिटी थाना क्षेत्र में रात्रि लगभग

विज्ञापन
Advertisement
11 बजे की बताई जा रही है। जहां पर मृतक निर्मल पिता रोडमल बगेरिया निवासी मनासा एक्सेल दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सीआरपीएफ सिपाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजन व सिटी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल देर रात्रि भिजवाया गया। वही सुबह सिटी थाने पर पदस्थ एएसआई गजेंद्र चौहान व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का

विज्ञापन
Advertisement
पीएम करवा कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। वही मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

जवान को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सड़क हादसे में मौत के बाद सीआरपीएफ सैनिक को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसको लेकर सीआरपीएफ टीम जिला अस्पताल पहुची। वहीं मृतक के शव को सैनिक सम्मान के साथ सीआरपीएफ नीमच कैम्पस से अपने गांव मनासा ले जाया जाएगा। जहां पर पुष्प चक्र अर्पित कर गॉड ऑफ ऑनर के साथ विदाई दी जाएगी।

Related Post