ताजासमाचार

बाइक ने मारी पीछे से बाइक को टक्कर, बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर, तीन लोग घायल, बाइक का बीमा खत्म, पढिए पूरी खबर

नीमच - October 20, 2024, 7:41 pm Technology

नीमच के जीरन थाना क्षेत्र के हर्कियाखाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर सगरग्राम के समीप हैप्पी हरियाणा पंजाबी ढाबे के सामने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक चालक ने आगे जा रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आगे बाइक पर सवार बुजुर्ग और उनका बेटा घायल हो गए तो वहीं पीछे बाइक चालक को हल्क सी चोट आई। वही आगे बाइक पर बैठा बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद लेकर गए।

बताया जा रहा है कि पीछे से टक्कर मारने वाली बाइक एमपी 14 एमक्यू 8197 का बीमा भी खत्म है। फिर भी मुख्य मार्ग पर आवागमन किया जा रहा था। घटना के बाद हर्कियाखाल चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 108 की सहायता से तीन घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जिसमें एक बाइक पर समरथमल पिता रामचंद्र राठोर निवासी मल्हारगढ़ और दुसरी बाइक पर धमैन्द पिता चैन सिंह, चैन सिंह पिता कुरु सिंह बासखैडी, मल्हारगढ़ सवार थे। दुर्घटना में समरथमल राठौर और धर्मेंद्र सिंह को हल्की सी चोट आई, जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। तो वहीं चैन सिंह पिता कुरु सिंह बासखैडी को ज्यादा घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दुसरे अस्पताल लेकर गए।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हर्कियाखाल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और दोनों बाइक पर सवार घायलों को उपचार के लिए 108 की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वही दोनों बाइक को पुलिस ने जप्ती में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इनका कहना एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए भिजवाया गया। बाकी आगे की जांच की जा रही है। - मनोज जादौन, टीआई।

Related Post