ताजासमाचार

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पुत्र का शव कुएं पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस जुटी मामले की जांच में, पढिए पूरी खबर

मनासा - September 9, 2024, 10:12 pm Technology

नीमच के कंजार्डा चौकी क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पुत्र ने अपने कुएं पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं कंजार्डा चौकी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सुबह मौके पर पहुंची और मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां मर्ग कायम कर फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम कमल पिता रामलाल मालवीय (खाती) उम्र 30 वर्ष निवासी कंजार्डा बताया जा रहा है। रात्रि में गाय गुम होने पर उसे ढूंढने के लिए युवक 8 बजे घर से निकला था और रात्रि में वापस घर नहीं लौटा, परिवार जन युवक की तलाश कर रहे थे तो सुबह कुएं पर युवक का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही कंजार्डा पुलिस टीम भी मौके में पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौपा। वही कंजार्डा पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, जल्द ही युवक की आत्महत्या के पीछे कारण का जल्दी खुलासा होगा

Related Post