ताजासमाचार

क्रांति दिवस और भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लाक कांग्रेस ने किया पोधा रोपण, नेहरू जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पढिए पूरी खबर

नीमच - August 9, 2024, 11:49 am Technology

नीमच ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आज 9 अगस्त को विश्व क्रांति दिवस मनाया गया। क्रांति दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता शोरुम चौराहा स्थित नेहरू पार्क में एकत्रित हुए, जहां पर नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पोधा रोपण भी किया गया। जहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 7 पौधे लगाए गए। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, मोनू लोकस ने जानकारी देते हुवे बताया की महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त को विश्व क्रांति की शुरुआत की गई थी जिसके बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था, 9 अगस्त को क्रांति के लिए कार्य प्रारंभ हुआ। इस उपलक्ष में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व क्रांति दिवस मनाया जाता है। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 1 वर्ष पूर्व भारत जोड़ो यात्रा भी निकल गई थी, जिसकी वर्षगांठ आज मनाई गई। दोनो ही पर्व की वर्ष घाट के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, मोनू लोक्स, योगेश प्रजापति, दिग्विजय सिंह, ब्रजेश सक्सेना, राकेश वर्मा, साबिर मसूदी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Post