ताजासमाचार

मंदसोर- नीमच जिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी जन आक्रोश यात्रा में भरेंगे हुकार...

विजय जोशी - September 18, 2023, 9:27 pm Technology

मंदसौर-नीमच जिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी जन आक्रोश यात्रा में भरेंगे हुंकार-- डॉ. शौकत मंसूरी
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है।जिसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के 18 साल के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार को गांव-गांव तक पहुंचाना है। मंदसौर जिले के सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. शौकत मंसूरी द्वारा बताया गया है कि जन आक्रोश रैली में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,कुणाल चौधरी, कुलदीप इंदौरा, अर्चना जायसवाल, विपिन जैन, सहित मन्दसौर,नीमच जिले के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। यात्रा 19 सितंबर 2023 को भगवान पशुपतिनाथ मंदीर में पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ की जाएगी।मंदसौर के गांधी चौराहे पर शुभारंभ सभा आयोजित की जाएगी। जिसके पश्चात जन आक्रोश यात्रा पीपल्यामंडी, मल्हारगढ़ होते हुए नीमच पहुंचेगी। जहा रात्रि विश्राम होगा। 20 सितंबर को यात्रा नीमच, जावद, मनासा होते हुए गांधीसागर भी आएगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। यात्रा 21 सितंबर 2023 को मन्दसौर जिले की गरोठ विधानसभा के गांधी सागर से प्रारंभ होकर भानपुरा में विशाल आमसभा के पश्चात दुधाखेड़ी माता जी दर्शन के पश्चात गरोठ, मेलखेड़ा होते हुए सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ के हृदय में स्थित भगवान शिव हनुमान मंदिर पर विशाल आमसभा होगी।

उसके बाद यात्रा, सुवासरा सीतामऊ होते हुए रतलाम जिले की आलोट विधानसभा में प्रवेश करेगी। डॉ शौकत मंसूरी ने जिले के आम जनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 18 साल की 50% भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए जन आक्रोश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post