ताजासमाचार

Big News - लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी केंद्रीय टीम में किया फेरबदल, कैलाश विजयवर्गीय को फिर मिली जिम्मेदारी, सांसद गुप्ता को किया बाहर, जानें किन-किन को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली - July 29, 2023, 7:25 pm Technology

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें कुछ नामों को छोड़ दिया जाये तो, ज्यादातर पुराने चेहरों को ही जगह दी गई है। हालांकि, इस लिस्ट को आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत केंद्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। 

लिस्ट में किसको मिली जगह?

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी लिस्ट में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम ने इन नेताओं को जगह दी है। नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है, यानी जेपी नड्डा की टीम में कुल 38 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 

कैलाश विजयवर्गीय लगातार चौथी बार बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बने हैं। वे पार्टी के अकेले ऐसे नेता हैं। पहली बार अमित शाह के अध्यक्ष रहते समय उन्हें महामंत्री बनाया गया था। दो बार वे शाह के साथ महामंत्री रहे। अब जेपी नड्डा ने भी उन्हें अपने कार्यकाल में दोबारा महामंत्री बनाया है। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए विजयवर्गीय पर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा बना हुआ है। वही नीमच मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता की नई टीम में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष पद से छुट्टी की गई है। 

Related Post