ताजासमाचार

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष हमारे लिए है – प्रदीप जैन

Pradesh Halchal November 8, 2025, 8:49 pm Samajik

सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी) प्रदेश के सबसे बड़े रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकारों के हितों को लेकर छेड़े गए संघर्ष को तेज कर दिया है। संगठन की 6 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की है।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि संघ द्वारा इन मांगों को लेकर निरंतर प्रयास जारी हैं। संगठन के संघर्ष से पूर्व भी सरकार ने पत्रकार हित में कई मांगें मानी हैं, और अब पुनः सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Advertisement

इस क्रम में 11 नवंबर को पूरे प्रदेश में रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा। यह स्मरण पत्र संगठन के मुरैना महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों की याद दिलाने हेतु दिया जाएगा।

नीमच जिला मुख्यालय पर भी प्रभावी रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष जैन ने सभी पत्रकार साथियों से आव्हान किया कि वे समय निकालकर अपने-अपने वाहनों सहित रैली में शामिल हों।

विज्ञापन
Advertisement

उन्होंने कहा — संगठन हमारे हितों की लड़ाई लड़ रहा है। हमें भी जागरूक होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जब हमारी आवाज मजबूत होगी, तभी सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करेगी।

Related Post