ताजासमाचार

बाबू और अधिकारी के बीच हाथापाई, सैलरी समय पर नहीं मिलने से शुरू हुआ विवाद, जिला पंचायत नीमच का मामला, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर December 5, 2022, 6:34 pm Technology

नीमच जिला पंचायत में आज सुबह लगभग 11 बजे दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। एक कर्मचारी के तो गले में नाखून के निशान भी बन गए। दोनों कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

दरअसल मामला सामाजिक न्याय विभाग से जुड़ा हुआ है। सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी विनीत दुबे को नीमच जनपद में पदस्थ किया गया है। विनीत दुबे की तनख्वाह जिला पंचायत सामाजिक न्याय विभाग से हर  माह खाते में पहुंचती है। सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी विनीत दुबे का कहना है कि सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी अब्दुल रशीद शाह द्वारा सैलरी समय पर नहीं डाली जाती और परेशान किया जाता है। जबकि कर्मचारी द्वारा खुद की सैलरी तो समय पर निकाल ली जाती है। सुबह इसी को लेकर जब जिला पंचायत पहुंचे तो अब्दुल रशीद शाह ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिस बात पर विवाद हुआ। वही सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी अब्दुल रशीद शाह का कहना है कि सैलरी की बात को लेकर विनीत दुबे पहुंचे और मौके पर उनके साथ मारपीट करने लगे।

इसी बात को लेकर सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी विनीत दुबे जिला पंचायत पहुंचे और सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अब्दुल रशीद शाह और विनीत दुबे के बीच सैलरी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।

हालांकि मामला सामाजिक न्याय विभाग डिप्टी सीईओ अरविंद डामोर के संज्ञान में आने के बाद सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी विनीत दुबे को नोटिस जारी किया गया। लेकिन वही विनीत दुबे की तरफ से डिप्टी सीईओ अरविंद दामोर को अपना शिकायती आवेदन देने पहुंचे तो उनका कहना है कि डिप्टी सीईओ द्वारा उनका आवेदन नहीं लिया गया। जिस पर उन्होंने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अपने लिखित शिकायत देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया।

विवाद के बाद सैलरी पहुंचे खाते में

सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी विनीत दुबे और सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी अब्दुल रशीद शाह के बीच सैलरी को लेकर विवाद के बाद 5 दिसंबर को विनीत दुबे की तनख्वाह उनके खाते में डाली गई। सवाल खड़ा होता है तो फिर आखिर कर्मचारी को तनख्वाह खाते में क्यों नहीं डाली जा रही थी यह भी एक बड़ा जांच का विषय है।

इनका कहना

आवेदन आए हैं नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद डामोर डिप्टी सीईओ जिप ।

Related Post