ताजासमाचार

विनोद सुरावत बने मध्यप्रदेश कांग्रेस विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति प्रकोष्ठ सह मीडिया प्रभारी, स्नेही जनों ने दी शुभकामनाएं

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर October 11, 2022, 8:13 pm Technology

म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति, महामंत्री - प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे.पी. धनोपिया के अनुमोदन से विनोद सुरावत को विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्ध घुमन्तू जनजाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सह-मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। विनोद सुरावत की नियुक्ति का पत्र प्रदेश अध्यक्ष देवीसिंह चौहान द्वारा आज जारी किया गया।

विनोद सुरावत नीमच जिले के मनासा तहसील के छोटे से गांव मलखेड़ा के निवासी हैं। युवा होने के साथ ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय होकर लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए आज विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्ध घुमन्तू जनजाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सह-मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र जारी होने के  बाद सभी स्नेहीजनों ने विनोद सुरावत को बधाई शुभकामनाएं दी।

इस नियुक्ति के बाद विनोद सुरावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका इमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Related Post