ताजासमाचार

गाय में होता है 36 कोटि देवताओं का वास - श्रीमती धनगर, श्री संभावनाथ गौशाला सावन में किया गया गो पूजन, लिया संकल्प

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर September 27, 2022, 10:48 pm Technology

गाय के शरीर में 36 कोटि देवताओं का वास होता है। पंचगव्य का सेवन करने से बीमारियां दूर होती है। गौ माता की पूजन से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों का शरण होता है। यह बात श्रीमती शारदा बाई धनगर, अध्यक्ष जनपद पंचायत नीमच ने श्री संभावनाथ गौशाला सावन में गो पूजन समारोह के दौरान कही। श्रीमती धनगर ने कहा कि गाय को हिंदू धर्म में माता इसलिए कहा गया है क्योंकि सृष्टि की रचना के समय ब्रह्मा जी ने सबसे पहले गाय की ही उत्पत्ति की थी। गाय जब बोलती है तो उसके मुख से मां शब्द का उच्चारण होता है। इसलिए गाय को गौ माता कहते हैं।

समारोह के दौरान जनपद सदस्य प्रहलाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान की मंशा अनुरूप गौ सेवा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की भक्ति करने वाली मीराबाई नियमित रूप से पंचगव्य का सेवन करती थी। इस कारण जब उन्हें जहर दिया गया तो उस शहर का असर भी उन पर नहीं हुआ। यह प्रसंग गौ माता के महत्व को प्रतिपादित करता है। उन्होंने गौशाला में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एचवी त्रिवेदी, श्री संभावनाथ गौशाला समिति के सचिव अशोक कुमार कोठारी ने भी संबोधित किया। उपस्थित सभी महानुभावों से गो सेवा का संकल्प भी दिलवाया। इस दौरान गौशाला समिति के अध्यक्ष बलवंत कुमार जैन भी मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके शर्मा ने बताया कि लंपी वायरस से गायों को बचाने के लिए खुला विश करने के लिए नहीं छोड़े। जहां पशुओं को बांधा जा रहा है वहां नियमित रूप से नीम के पत्तों से धुआं करें। बड़े को साफ एवं सूखा रखें। शासन द्वारा इसके लिए निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।

समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मदन लाल धनगर, डॉक्टर अर्पिता रुनवाल, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी नेमीचंद पाटीदार, कृषि विभाग के सुभाष कुमावत, राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र पाठक,पूर्व मंडी डायरेक्टर कैलाश चंद पाटीदार, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, योग समिति किसान इकाई के जिलाध्यक्ष परसराम पंड्या,भाजपा पिछड़ा मोर्चा भादवा माता मंडल अध्यक्ष विनोद पाटीदार, लाल सिंह रावत, फकीर चंद पाटीदार, राहुल दधीचि, आशीष विश्वकर्मा, रवि राजगोर, कन्हैया दास बैरागी, मोहनलाल राठौड़, गो सेवक प्रवीण कोठारी, कोमल सिंह हाडा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

समारोह के बाद उपस्थित चिकित्सा विभाग की टीम ने गौशाला की गायों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण भी किया। गौशाला के कर्मचारियों को पशुओं में रोग से बचाव के लिए जानकारी भी दी गई।

गो पूजन कर खिलाया गुड, किया गौशाला का निरीक्षण

समारोह के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनगर, जनपद सदस्य श्री भट्ट, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ त्रिवेदी एवं अन्य सभी गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने गायों को गुड़ वह हरा चारा खिलाया, साथ ही गौ माता का पूजन भी किया। इसके बाद गौशाला का निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों द्वारा गौशाला में मनरेगा के तहत बने भवन का निर्माण अधूरा होने की समस्या बताई। जिसका निर्माण शीघ्र पूरा करने का आश्वासन जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनगर ने दिया।

Related Post