ताजासमाचार

भाजपा दीनदयाल मंडल ने मनाई बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर September 25, 2022, 3:30 pm Technology

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती दिनांक 25 सितंबर को पार्टी द्वारा दिए गए 6 राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है ।

इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल नीमच द्वारा दीनदयाल मंडल मे स्थित दीनदयाल वाटिका पहुंच पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही मंडल के सभी पोलिंग बूथों पर पार्टी जन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह  परिहार ,भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ,नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत  हरित , महेंद्र भटनागर , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना  खंडेलवाल , सुनील  कटारिया, विकास  गोयल , मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह  राणावत , मंडल महामंत्री दारा सिंह  यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष  पंजाबी, नारायण  खंडेलवाल , मिश्रीलाल  रियार , हरलाल चौधरी , शौकीन  पामेचा , मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश  शर्मा, गौरव  शर्मा, मंत्री कमलेश  मादलिया , कोमल  बाहेती , कोषाध्यक्ष मनोज  माहेश्वरी , मीडिया प्रभारी राजेश  कसेरा , कार्यालय मंत्री अनिल  माली, विधायक प्रतिनिधि सतीश  ग्वाला, युवा मोर्चा के हितेश  नामदेव, राकेश मालवीय , राहुल गोड, राकेश शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन मंडल कोषाध्यक्ष मनोज  माहेश्वरी ने किया व आभार मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह  राणावत ने किया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा ने दी ।

Related Post