ताजासमाचार

सरपंच संघ का चुनाव संपन्न, महेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष तो तहसील अध्यक्ष बने गोपाल शर्मा, इनको भी मिली जिम्मेदारियां, हर्ष का माहौल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर September 1, 2022, 4:21 pm Technology

नीमच सरपंच संघ का परिचय सम्मेलन एवं निर्वाचन 1 सितंबर गुरुवार को जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत सरपंच चल्दू को चुना गया।

सरपंच संघ की बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह शक्तावत सरपंच चल्दू को जिलाध्यक्ष, जितेंद्र माली सावन को जिला महामंत्री, प्रहलाद गुर्जर अरनिया बोराना जिला महामंत्री, परसराम पुरोहित पिपलोन, सोनू सेन कनावटी, संताभाई बलवंत बिसलवास सोनगरा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह उमाहेड़ा को बनाया गया।

तहसील अध्यक्ष बने गोपाल शर्मा 

सरपंच संघ नीमच तहसील अध्यक्ष गोपाल शर्मा सरपंच बिसलवास कला को चुना गया। तहसील उपाध्यक्ष संगीताबाई सत्यनारायण पाटीदार भरभडिया, रामसिंह बोराणा विश्निया, श्यामाबाई सिरखेड़ा को चुना गया। तहसील महामंत्री शांतिलाल कच्छावा अडमालिया, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान बमोरी को चुना गया।

सरपंच संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुआ बताया की आगामी दिनों में नीमच जिले में सरपंच संघ का जिला स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया जायेगा। 

Related Post