ताजासमाचार

बालाजी मंदिर से तिरंगे के साथ रविवार को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, भक्तो में ख़ुशी का माहौल

नीमच - सोनू भारद्वाज August 6, 2022, 7:22 pm Technology

देश की शान तिरंगे के साथ भव्य कावड़ यात्रा आज रविवार को निकलेगी। कावड़ यात्रा का आयोजन नीमच के सीमावर्ती ग्राम खेरमालिया (राज.) के ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा।

यात्रा समिति के पंडित चेतन शर्मा, कमल जोशी व पंडित जानकीलाल शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा की शुरुआत गांव के बालाजी मंदिर से रविवार सुबह 10 बजे से होगी जो सात किलोमीटर दूर ग्राम रेवड़ा स्थित प्रसिद्ध रेवड़ा महादेव मंदिर पंहुचेगी। सभी कावड़िये शुद्ध जल लेकर डीजे और ढोल की धुन पर नाचते-थिरकते यात्रा में शामिल होंगे। कावड़ यात्रा का रास्ते में जगह-जगह धर्मप्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

इसमें मुख्य आकर्षण बड़ा तिरंगा झंडा, स्वांगधारी, तिलक संस्कार, भगवान महादेव का महाअभिषेक व महाआरती के सात फलाहार प्रसादी रहेंगे। समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा में महिलाएं व युवतियां भी पूरी आस्था के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। सावन मास में ग्रामीणों द्वारा यह पहली कावड़ यात्रा है जो अब परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष निकाली जाएगी।

Related Post