ताजासमाचार

नीमच नपाध्यक्ष का ताज, संगठन और पार्टी में इन दो नामों पर मंथन की खास चर्चा, मुंगेरीलाल के अध्यक्ष की कुर्सी के सपने, जानिए क्या कुछ खास....

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 23, 2022, 8:55 pm Technology

नीमच शहर मे नगरी निकाय चुनाव मे 23 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया। तो वही तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी मैं अपनी वापसी की। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के पास वर्तमान में 26 पार्षदों का बहुमत है। अब अध्यक्ष को लेकर कई मुंगेरीलाल भी अपने घर में अध्यक्ष की कुर्सी के सपने देख रहे हैं। लेकिन 2 नामों पर इन दिनों पार्टी और संगठन स्तर पर खास चर्चा हो रही है जिनमें से किसी एक नाम पर नीमच नपाध्यक्ष का ताज सज सकता है।

निस्वार्थ पार्टी के प्रति समर्पित

नीमच नपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बात करें तो सालों से भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहे करण परमार जिनकी पत्नी रंजना परमार वार्ड नंबर 25 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा गया और भाजपा के भरोसे को बरकरार रखते हुए विजय का परचम लहराया। ऐसे में करण परमार एक ऐसे शख्स हैं जो सालों से नीमच की राजनीति में भाजपा के प्रति समर्पित होकर वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता है। निस्वार्थ लगातार पार्टी के प्रति समर्पित लेकर हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में नीमच में हर आम और खास भाजपा  कार्यकर्ता की भावना रंजना करण परमार से जुड़ी हुई है। और नपाध्यक्ष का ताज पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के ऊपर देखना चाहते हैं।

सालों से सक्रिय महिला

नीमच नपाध्यक्ष के ताज को लेकर अगर बात की जाए तो इस बार सामान्य महिला सीट होने के कारण पार्टी में सबसे सक्रिय महिला वंदना खंडेलवाल है। जो हमेशा पार्टी के प्रति सक्रिय रही है। और हर दायित्व को बखूबी निभाते हुए पार्टी के भरोसे को बरकरार रखा। ऐसे में अगर पार्टी सक्रिय महिला को मौका देगी तो वंदना खंडेलवाल का नाम हर आम और खास कार्यकर्ताओं के मुंह पर दिखाई दे रहे हैं। वही भोपाल की बात करें तो प्रदेश स्तर पर भी वंदना खंडेलवाल एक ऐसी महिला है जिनकी भारतीय जनता पार्टी में अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ सक्रियता भी हैं।

2 नामों पर खास मंथन, एक पर लगेगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तर की राजनीति और नीमच की राजनीति में नेताओं के बीच इन दो महिलाओं के नाम पर मंथन का दौर चल रहा है। जल्द इन दोनों में से किसी एक नाम पर नपाध्यक्ष की मुहर लग सकती हैं।

मुंगेरीलाल भी देख रहे हैं घर मे अध्यक्ष की कुर्सी के सपने

वैसे तो भाजपा की राजनीति में इन दिनों वार्ड पार्षद का चुनाव जीतने के बाद कई नाम ऐसे हैं जो अध्यक्ष की दौड़ में अपने आप को दावेदार बता रहे हैं और कुर्सी की चाहत दिखाई दे रही हैं। लेकिन इनके साथ कहीं पार्टी से बगावत तो कहीं पूर्व में जनता ने नकारा हुआ है। पार्टी में मुंगेरीलाल ने अध्यक्ष की कुर्सी अपने घर मैं मिले इसे चाहत में ऐसे वार्ड का चयन किया जहां आसानी से चुनाव जीता जा सके लेकिन वही भी खरीद-फरोख्त के ऑडियो और आरोप दिखाई दिए। साथ ही अध्यक्ष की कुर्सी की चाहत में बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले ही भाजपा की सदस्यता ली गई। हालांकि मुंगेरीलाल के अध्यक्ष की कुर्सी की चाहत की चर्चा भोपाल तक जोरों पर है तो वहीं इनके कारनामो की चर्चा भी भोपाल में गूंजती हुई दिखाई दे रही हैं।

Related Post