ताजासमाचार

मंत्री सकलेचा के वार्ड में भाजपा उम्मीदवार का दावा हुआ सच, जावद मे कांग्रेस का सूफड़ा साफ, 2 युवाओं की ऐतिहासिक जीत, पढिए खास खबर....

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 20, 2022, 11:48 pm Technology

नीमच जिले के जावद नगर परिषद जहां कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के जावद नगर के ग्रह वार्ड 14 में भाजपा उम्मीदवार सूचित सोनी ने ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए अपने सामने कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की जमानत जप्त करा दी। वही सोहन माली ने भी अपने वार्ड में भाजपा का विश्वास बरकरार रखते हुए अपनी बेहतर छवि के चलते निकटतम प्रतिद्वंदी उम्मीदवार से 640 मतों से विजय हासिल की। दोनों ही उम्मीदवार राजनीति में काफी समय से सक्रिय होकर लगातार जनता के बीच कार्य कर रहे थे। इसी के चलते पार्टी ने इन्हे मौका दिया और दोनो उम्मीदवारो ने अपने वार्डों में सबसे ज्यादा मतों से विजय हासिल की। वही नगर में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया और 13 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया। 

सूचित सोनी का दावा हुआ सच

नगर परिषद के चुनाव से पहले चुनावी चर्चा के दौरान दावे तो सभी उम्मीदवारों ने किए थे लेकिन वार्ड नंबर 14 के भाजपा उम्मीदवार सूचित सोनी ने दावा किया था कि नगर परिषद जावद में इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। और वार्ड में भी ऐतिहासिक जीत भाजपा को मिलेगी। भाजपा उम्मीदवार सूची सोनी का दावा सच हुआ और 15 में से 13 वार्डो में भाजपा ने अपना परचम लहराया और ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए भाजपा की बहुमत के साथ परिषद बनाई। और सूचित सोनी ने भी अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार से 462 मतों से विजय हासिल की और सामने कांग्रेश और निर्दलीय उम्मीदवारों की जमानत जप्त करा दी।

जीत का आंकड़ा सबसे ज्यादा, अध्यक्ष के दावेदार

नगर परिषद जावद के वार्ड क्रमांक 5 में 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी ने युवा होने के साथ-साथ साफ-सुथरी छवि के सोहन माली को भाजपा की तरफ से अधिकृत कर का चुनावी मैदान में उतारा था। सोहन माली ने अपने वार्ड में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी से 640 मतों से विजय हासिल की। और जावद नगर परिषद के वार्ड में हुई जीत में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले उम्मीदवार सोहन माली बने।

कांग्रेस का 5 साल का कार्यकाल, जनता ने दिया जवाब

चुनावी चर्चा के दौरान जावद नगर के नगरवासी वार्डों में कांग्रेस की नगर परिषद को लेकर खासी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। और विकास के दावों की पोल खोलती सच्चाई बयां कर रहे थे। लेकिन पूर्व नपाध्यक्ष सारिका बोहरा और उनके प्रतिनिधि भूपेंद्र बाबा बोहरा विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे और विकास के दम पर जावद के सभी वार्डों में कांग्रेस का परचम लहराते हुए कांग्रेस की परिषद बनाने का दावा कर रहे थे लेकिन जनता ने उनके मुंह पर करारा तमाचा मारते हुए उन्हें एक सिरे से नकार दिया। यहां तक कि 21 वर्ष युवती कृतिका सोनी के सामने 5 साल नगर परिषद अध्यक्ष रही महिला को हार का सामना करना पड़ा।

मंत्री सकलेचा ने दी सभी को बधाई, जनता का किया आभार

नगर परिषद जावद के चुनाव परिणाम में 15 वार्डो में 13 वार्डों में भाजपा ने परचम लहराया जिस पर जीते हुए भाजपा के सभी उम्मीदवारों को मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बधाई दी। साथ ही नगर की जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भाजपा पर भरोसा जताया।

Related Post