ताजासमाचार

चुनावी चर्चा - सरवानिया महाराज नप में भाजपा का बिगड़ सकता है समीकरण, टिकट वितरण को लेकर लोगों में नाराजगी, इन वार्डों में...किसका बनेगा बहुमत

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 7, 2022, 5:39 pm Technology

नीमच जिले मे नगरी निकाय चुनाव को लेकर जिले की सरवानिया महाराज नगर परिषद मे इस बार भाजपा का समीकरण बिगडता हुआ दिखाई दे रहा है और कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट आवंटन बताया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी बताई जा रही है। वही अंदर खानों की चर्चा है कि भाजपा के लोग कुछ सीटों को हराने में लग गए हैं।

इन वार्डों में अध्यक्ष के दावेदार, अंदर खानों विरोध के स्वर

वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 14 में जो उम्मीदवार खड़े हुए हैं उन्हीं में से अध्यक्ष बनने दावेदारी बताई जा रही है लेकिन इन तीन वार्डों में ही भाजपा की हालत पतली दिखाई दे रही हैं। और अंदर खाना की माने तो भाजपा के ही लोग इन सीटों को हराने में भितरघात करने में लगे हुए हैं।

वहीं भाजपा ने वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा में लाकर टिकट दिया जिसको लेकर भी वार्डवासियों में खासी नाराजगी देखी जा रही हैं। इधर कुछ वार्डों में भाजपा जिलाध्यक्ष के खास नेता जी ने अपने दावेदार उतारे जो भी भाजपा के लिए इन दिनों मुसीबत बने हुए हैं।

आप पार्टी बनी भाजपा के लिए मुसीबत

पहली बार आप पार्टी सरवानिया महाराज नगर परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रही है। इन उम्मीदवारों में अधिकतर भाजपा कांग्रेस से नाराज लोग दिखाई दे रहे हैं। जिनकी वार्ड मैं व्यक्तिगत छवि साफ-सुथरी होने के साथ ही कुछ भाजपा नेताओं ने अपने चहेतों को टिकट देने के चक्कर में इन्हें नजरअंदाज किया जिसके चलते यह पार्टी से बगावत करते हुए चुनावी मैदान में दिखाई दे रहे हैं।

जल्द वार्ड 1 से लगाकर 15 तक के सभी वार्डों का भ्रमण कर हम आपको विकास के हकीकत से रूबरू करवाएंगे। और उम्मीदवारों की सच्चाई आप तक पहुंचाएंगे।

Related Post