ताजासमाचार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को मातृ शोक, जिले सहित प्रदेश में शोक की लहर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर July 6, 2022, 11:04 pm Technology

मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की माताजी श्रीमती चेतन देवी सखलेचा का आकस्मिक निधन हो गया है। वे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की धर्मपत्नी थी। बुधवार 06 जुलाई 2022 को उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे करीब एक माह से बीमार होकर भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थी। सरल, सहज, सेवाभावी व धार्मिक प्रकृति की धनीं श्रीमती सखलेचा व्यवहार कुशल व मृदुभाषी थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही जावद सहित जिले के अलावा पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। उनकी शवयात्रा गुरुवार 07 जुलाई 2022 को सुबह निज निवास स्थान भोपाल के ई-7, प्रोफेसर कॉलोनी, एमएलबी कॉलेज के सामने से भदभदा विश्राम घाट जाएगी।

व्यक्तिगत जीवन परिचय-

सन 1935 में जन्मीं श्रीमती चेतन देवी सखलेचा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की धर्मपत्नी थी। स्व. सखलेचा (4 मार्च 1930–31 मई 1999) भारत के एक राजनेता थे जो मध्यप्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री रहे। इनका मुख्यमंत्री का कार्यकाल 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक रहा। वे वर्ष 1967 से 1969 तक उप मुख्यमंत्री के पद पर भी रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और मन्दसौर जिले (वर्तमान नीमच) के मूल निवासी थे। इसके साथ ही श्रीमती सखलेचा अपने छह भाई-बहनों में सबकी दुलारी थी। उनकी शुरू से ही साध्वी बनने की इच्छा थी लेकिन देश में इमरजेंसी (आपातकाल) के दौरान उनकी जिम्मेदारी परिवार पालने में अधिक लगी जिससे वे परिवार से दूर नहीं हो पाई और उनका साध्वी बनने का सपना अधूरा रह गया। श्रीमती सखलेचा के तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे ओमप्रकाश सखलेचा हैं जो जावद विधानसभा (नीमच) से चार बार के विधायक रह चुके है और वर्तमान में मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग और सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री है। दूसरे बेटे विजय सखलेचा है जो भोपाल में निवासरत होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए है। सबसे छोटे बेटे राजकुमार सखलेचा भी भोपाल में ही निवासरत होकर व्यवसायी हैं।

Related Post