ताजासमाचार

किरण शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय परशुराम सेना मातृशक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष नियुक्त

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर April 18, 2022, 10:05 pm Technology

अखिल भारतीय परशुराम सेना मातृ शक्ति संगठन नीमच की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोमवार को किरण शर्मा को मिली। जिसके बाद समाज के पदाधिकारी सहित समाज जनों ने नवागत मातृ शक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

अखिल भारतीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जयसिंह राजपुरोहित और प्रदेश अध्यक्ष पंडित तुषार व्यास ने सोमवार को नियुक्ति पत्र देकर अखिल भारतीय परशुराम सेना मातृशक्ति संगठन नीमच की जिला ध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगठन में सक्रिय रहने वाली महिला कार्यकर्ता किरण शर्मा को सौंपी।

नीमच जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद समाजजनों ने किरण शर्मा का स्वागत किया। साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी। वहीं नवीन जिम्मेदारी मिलने पर किरण शर्मा ने कहा कि मैं सदैव समाज और मातृशक्ति संगठन हित में काम करूंगी और समाज को आगे ले जाने का हर संभव प्रयास करुगी। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जायेगा। 

इस मौके पर मधुसूदन शर्मा, प्रोफेसर संजय जोशी, भूपेंद्र बाबा गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, मातृशक्ति ज्योति जोशी, अर्चना जोशी, कांता मेनारिया, संगीता मेनारिया सहित सुनील शर्मा, मुकेश नागदा, मनोज शर्मा, विनीत दुबे, जिला संयोजक जयप्रकाश पुरोहित सहित कई समाजजन व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post