ताजासमाचार

मनासा विधानसभा मे भाजपा की बूथ विस्तारक कार्यशाला संपन्न, पढिए पुरी खबर..

मनासा - मुकेश राठौर January 19, 2022, 10:29 pm Technology

मनासा कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मनासा विधानसभा की एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। आयोजन मे क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा से विधायक राजेंद्र पांडे, मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला महामंत्री राजेश लड़ा मंचासीन थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथि स्वागत के साथ शुरू की गई। कार्यक्रम के प्रथम वक्ता के रूप में राजेश लड़ा ने मनासा विधानसभा के तीनों मंडलों से विस्तारक कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राजेंद्र पांडे एवं सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मनासा विधानसभा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा विधानसभा के तीनों मंडल के मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल विस्तारक, मंडल आईटी सेल प्रभारी शक्ति केंद्र विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रबंधक विस्तारक को संबोधित किया गया एवं 20 जनवरी से 10 दिन तक चलने वाले शक्ति केंद्र विस्तारक प्रशिक्षण जिला कार्यसमिति सदस्य एवं ऐप विस्तारक प्रशिक्षक भूपेश राठौड़ द्वारा कार्यक्रम के नियमित विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं का स्वल्पाहार हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनासा मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी एवं मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष कैलाश पुरोहित द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Post