ताजासमाचार

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता ,160 ग्राम एम डी जब्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 24, 2026, 2:07 pm Prasasanik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )सिंगोली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार से 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।दिनांक 23 मार्च 2026 को पुलिस टीम द्वारा सिंगोली क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सिल्वर रंग की Maruti Suzuki Ertiga (RJ17UA/6450) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 160 ग्राम

विज्ञापन
Advertisement
एमडी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी जुनैद उर्फ असरार (निवासी कोटा, राजस्थान). दानिश उर्फ शान (निवासी कोटा, राजस्थान)को गिरफ्तार किया है।इनसे प्राप्त जब्त संपत्ति160 ग्राम एमडी (कीमत लगभग16लाख ,मारुति सुजुकी अर्टिगा कार 8 लाख,2 मोबाइल फोन 30 हजार रुपएकुल जब्ती लगभग ₹24 लाख 30 हजार है।पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post