सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 17, 2026, 8:30 pm
Samajik
सिंगोली। स्थानीय श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज एवं यश मंडल द्वारा आराध्या पूज्या गुरुणी मैय्या यश कंवर जी मा.सा. की 108वीं जन्म जयंती चैत्र बदी तेरस, मंगलवार को स्थानक भवन में अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समाजजनों ने सामायिक, दया, एकासन एवं उपवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान कर धर्म आराधना की। धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुणी मैय्या के गुणों का गुणानुवाद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
धर्मसभा में पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, संघ अध्यक्ष प्रकाश नागोरी, शांति लाल मेहता, नाथूलाल गांधी, शांति लाल गांधी, प्रदीप जैन, पुरण गांधी,