ताजासमाचार

सिंगोली के हरीश शर्मा बने राष्ट्रीय उपमंत्री, क्षेत्र में हर्ष की लहर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 17, 2026, 10:08 am Samajik



सिंगोली। अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सिंगोली के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। समाज के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हरीश शर्मा को राष्ट्रीय उपमंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी एवं प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी द्वारा की गई है। हरीश शर्मा पूर्व में नीमच जिला अध्यक्ष के रूप में विगत 6 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
Advertisement

श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल में सामाजिक सक्रियता, संगठन क्षमता एवं नेतृत्व कौशल के बल पर नीमच जिले में एक अलग पहचान बनाई है। उनके इसी समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति की खबर मिलते ही नीमच जिले सहित सिंगोली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजजनों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। सिंगोली में भी उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।

हरीश शर्मा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी एवं प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी का आभार व्यक्त करते

विज्ञापन
Advertisement
हुए कहा कि वे इस नए दायित्व को पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related Post