सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 17, 2026, 9:29 pm
Samajik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )रविवार रात्रि को श्री गुजर गौड ब्राह्मण समाज मंदिर पर आयोजित बैठक में समाजजनों ने सर्वसम्मति से नगर के समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व शंभूलाल तिवारी (पप्पू गौतम) को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।
गुर्जर गौड महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कई वर्षों से समाज में अध्यक्ष का चयन निर्विरोध होता आ रहा है। बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें कोषाध्यक्ष पद पर रवि बिल्लू, सचिव पद पर नंदकिशोर द्विवेदी तथा गौतमालय भवन प्रभारी के रूप में दिनेश कुमार शर्मा (ठेकेदार) को जिम्मेदारी सौंपी गई।