ताजासमाचार

महर्षि गौतम जयंती पर सिंगोली में भव्य शोभायात्रा एवं प्रतिभाओं का सम्मान

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 19, 2026, 7:29 pm Samajik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। नववर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में प्रातः 6 बजे चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। समापन पर मिश्री एवं नीम की कोपलों का प्रसाद वितरित किया गया। प्रातः 10 बजे भगवान महर्षि गौतम मंदिर के समक्ष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की कामना से आहुतियां दी गईं। पंडित कैलाश चंद शर्मा ने विधिवत हवन पूजन संपन्न कराया।
दोपहर 2 बजे भगवान महर्षि गौतम का

विज्ञापन
Advertisement
भव्य चल समारोह चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर चौधरी मोहल्ला, गुर्जरों का मंदिर, बापू बाजार, पुराने बस स्टैंड होते हुए गौतमालय भवन पहुंचा, जहां आरती की गई।
इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्व. मदनलाल जी एवं अनोप बाई सुरतानिया की स्मृति में सुरतानिया परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुगम संगीत का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज के कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय उपमंत्री एवं जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व नगर सभा अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार लाल शर्मा, कैलाश चंद जोशी, बंशीलाल शर्मा, प्रकाशचंद्र शर्मा,
विज्ञापन
Advertisement
नगर अध्यक्ष शंभुलाल तिवारी ,सचिव नंदकिशोर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश बिल्लू, नोहरा प्रमुख दिनेश शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा, निशांत जोशी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया एवं आभार सचिव नंदकिशोर द्विवेदी ने व्यक्त किया।

Related Post