ताजासमाचार

Big Breaking - कपड़ा दुकानदार ने लगाई फांसी, सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ कर आया और छत पर लटका मिला शव, सुदखोर से परेशान, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 27, 2025, 11:03 am Crime

नीमच शहर के जवाहर नगर में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक कपड़ा दुकानदार ने अपने घर पर छत के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए। जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया।

मृतक व्यक्ति का नाम अमर पिता बंसीलाल सिंधी उम्र 28 वर्ष निवासी जवाहर नगर बताया जा रहा है। जिसका एक भाई साउथ अफ्रीका में रहता है। वहीं मृतक अमर शादीशुदा होकर एक 6 साल का लड़का भी है। बताया जा रहा है की सुबह मृतक

विज्ञापन
Advertisement
अमर अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आया। जिसके बाद में छत पर गया तो वापस नीचे नहीं आया। कुछ देर बाद परिवारजनों ने छत पर जाकर देखा तो छत पर बने कमरे में मृतक अमर सिंधी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

फिलहाल जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम करवाया जा रहा है। वही मर्ग कायम कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमर को कर्ज को लेकर कुछ लोग परेशान कर रहे थे। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया बताया जा रहा है। हालांकि

विज्ञापन
Advertisement
पुलिस जांच में मृतक की आत्महत्या के सही कारण का खुलासा होगा।

Related Post