ताजासमाचार

लोकेश पटवा बने सिंगोली नगर भाजपा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

Pradesh Halchal June 17, 2025, 9:44 am Politics

सिंगोली ( मुकेश माहेश्वरी ) -  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अनुशंसा पर भाजपा सिंगोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने सिंगोली नगर भाजपा अध्यक्ष पद पर लोकेश पटवा की नियुक्ति की है। लोकेश पटवा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय घीसालाल पटवा के सुपुत्र हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष मेघवंशी द्वारा एक पत्र जारी कर लोकेश पटवा की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई। जैसे ही यह सूचना नगर में फैली, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय एवं पटवा निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग

विज्ञापन
Advertisement
गया। नगरभर में इस नियुक्ति को पार्टी संगठन के लिए एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

अपने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोकेश पटवा ने कहा, "पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाने का प्रयास करूंगा। पार्टी की रीति-नीति को आम जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना ही मेरा प्रमुख उद्देश्य रहेगा।"

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि लोकेश पटवा के नेतृत्व में नगर में भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनका क्षेत्र में अच्छा सामाजिक व्यवहार और संपर्क पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध हो

विज्ञापन
Advertisement
सकता है।

Related Post