ताजासमाचार

महामाया खेड़ा माता मोड़ी मंदिर में खुला भंडार, समिति सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई गणना, भक्तों में हर्ष का माहौल

Pradesh Halchal June 14, 2025, 2:11 pm Samajik

नीमच जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध आरोग्य एवं श्रद्धा का केंद्र महामाया खेड़ा माता मोड़ी मंदिर में भंडारा खोला गया। माता के चरणों में भक्तों द्वारा अर्पित दान राशि की जब गणना की गई, तो कुल 1,91,790 (एक लाख इक्यानवे हजार सात सौ नब्बे रुपये) की राशि प्राप्त हुई। यह राशि भक्तों की गहरी श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।

गणना प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया गया । जिसमें पटवारी दीपक बनोधा, समिति अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, सचिव विरम सिंह, कोषाध्यक्ष युवराज सिंह, एवं समिति सदस्य नेपाल सिंह निपानिया, घनश्याम राठौर, आत्माराम, दिनेश मेघवाल, अमरनाथ,

विज्ञापन
Advertisement
प्रहलाद पवार, कार्यालय प्रमुख सुंदर व्यास तथा चौकीदार शांतिलाल की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर समिति के सदस्य नेपाल सिंह निपानिया ने बताया कि दान राशि मंदिर के रखरखाव, विकास कार्यों और जन कल्याणकारी गतिविधियों में उपयोग की जाएगी।

Related Post